अजीतमल। विकास कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) गवेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीपीआरओ व एडीएम (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने एडीओ (पंचायत) को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता अजय कुमार पाल ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत की थी। मामले की जांच ए़डीओ (पंचायत) अजीतमल द्वारा की गई। इसमें विकास कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने एडीओ (पंचायत) औरैया को जांच अधिकारी नामित किया है। एडीओ (पंचायत) विजय कुमार ने बताया कि अभी जांच के आदेश प्राप्त हुुए हैं। अभी कोई कागजात प्राप्त नहीं कराए गए हैं। (संवाद)