फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जमकर चलाया सैंपलिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को त्योहार के मद्देनजर दुकानों में चेकिंग कर नमूना भरने का अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दो दुकानों से नमूने लिए गए। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिंद, सुनील कुमार सिंह, दिनेश चंद्र व शेष नारायण वर्मा गुरुवार को शहर मेें जेसीज चौराहा स्थित पोरवाल स्वीट हाउस पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकान संचालक धर्मेंद्र पोरवाल पुत्र विनोद पोरवाल निवासी ब्रह्मनगर से वर्क युक्त बर्फी का नमूना लिया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रार्थना नर्सिंग होम के पास संचालित शिवानी स्वीट हाउस पर पहुंचे। यहां से अधिकारियों ने वर्क युक्त बर्फी का नमूना लिया। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि दोनों नमूनों को जांच के लिए वाराणसी स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। मिलावट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें