फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुखार के 26 मरीजों के लिए गए सैंपल, दवाओं का किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बदरियापुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन

बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या ज्यादा होने की सूचना पर मरीजों के खून के सैंपल लिए गए। 26 मरीजों व बच्चों के ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई गई। एक भी संक्रमित नहीं निकला। वहीं, एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। बचाव के बारे में टीम की ओर से ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया।
बिधूना ब्लाॅक क्षेत्र गांव बदरियापुर में डेंगू व बुखार के मरीज होने कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिचल पांडेय ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य जांच टीम के एलटी योगेंद्र टीम के साथ बदरियापुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश, विक्की, वाजिद अली, अमन, मुस्कान, इमरान, कल्लू, साहिल, बावनो बानो, शबीना बानो, अमन खान, सीमा, आकाश व नतीश समेत 26 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। जिसमें बदरियापुर गांव के लोगों में मलेरिया या डेंगू जैसे लक्षण नहीं मिले है। बताया कि लगभग 26 लोगों के सैंपल लिए गए। जुकाम व खांसी के मरीजों को दवाओं का वितरण भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें