फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मौसमी जूस व मैंगो शेक का लिया सैंपल

Mon, 19 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जूस का सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : शहर के दूरभाष केंद्र के सामने हो रहा नाला निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। मिलावट की आशंका पर नगर पालिका के समीप कानपुर रोड स्थित जूस की दुकान से मौसमी के जूस व मैंगो शेक का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अफसरों ने मटर-पनीर की सब्जी, रसगुल्ले और आइसक्रीम समेत 13 अलग-अलग चीजों के नमूने लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय व विजय कुमार श्रीवास, वीरन सिंह ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाया।
टीम ने दयालपुर स्थित एक प्रतिष्ठान से रसगुल्ले का नमूना लिया गया। कानपुर रोड दयालपुर पर खोया सप्लायर की गाड़ी खोआ का नमूना लिया गया। भगौतीपुर स्थित होटल से मटर पनीर की सब्जी का नमूना भी लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम दिबियापुर स्थित जूस की दुकान पर पहुंची। वहां से मौसमी के जूस व पाइनएप्पल जूस का नमूना लिया। मुरादगंज स्थित आइसक्रीम निर्माण इकाई से वनीला आइसक्रीम और बिधूना के बेला बस्ती बेला से वनीला आइसकैंडी का नमूना लिया।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहा बिधूना से मैंगो शेक का नमूना भरा गया। सौथरा अड्डा से आइसकैंडी व भगत सिंह चौराहा से केला व आम का नमूना लिया। सभी 13 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
सहायक आयुक्त खाद्य एडी पांडेय ने बताया कि जिलेभर से अलग-अलग चीजों के 13 नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें