फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बिधूना में खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठनों से संग्रहित किए सैंपल

विज्ञापन
छापा के दौरान सैंपल संग्रहित करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बिधूना में मिलावट खोरों की धरपकड़ को छापा मारा। अभिहित अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि छापा के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन वर्मा, दिनेश चंद्र, माता शंकर बिंद, सुनील कुमार व राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार व संदीप कुमार ने नगर पंचायत बिधूना में लोहामंडी स्थित रवि कुमार के प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
विज्ञापन

यहां से खाद्य अधिकारियों ने किशमिश का सैंपल, सर्वेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से नमकीन का सैंपल, रविंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का सैंपल संग्रहित किया। इसके उपरांत अधिकारियों ने पुर्वा दानशाह सहार पहुंचकर ज्ञानचंद्र गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का नमूूना व ज्ञान शंकर गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता के प्रतिष्ठान से पिसी हल्दी का नमूूना संग्रहित किए।
उन्होंने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। इस दौरान अभिहित अधिकारी ने कसबे के लोगों से रंगे खाद्य पदार्थ का उपयोग न करने की सलाह दी। वहीं उन्होंने खाद्य पदार्थ कारोबारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचने की हिदायत दी। कहा कि निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने लोगों से पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदने के दौरान उसकी पैकिंग तिथि,आदि की जांच कर ही सामान की खरीद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें