फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मां-बेटी से मारपीट व छेड़छाड़ करने पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने कोतवाली में नौ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के सामने चार लड़कियां व एक महिला किराए के मकान में रहती हैं। उक्त घर में शाम सात बजते ही अराजकतत्वों का आना-जाना शुरू हो जाता है। इससे लोगों का जीना दूभर बना हुआ है।
पीड़िता ने बताया कि उसने मोहल्ले के लोगों की मदद से कई बार इसका विरोध किया लेकिन उन लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन उसको इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। विरोध करने के चलते 22 फरवरी 2020 की रात लगभग आठ बजे अंजू, मधू, प्रिया, शिवानी, खुना ने राजवीर, सोनू, मालिक व मनोज के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उसे व उसकी पुत्री की मारपीट कर दी।
विज्ञापन

यही नहीं उनको अकेला देखकर उसकी पुत्री के साथ गलत काम करने की नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे। तब जाकर वह बच सके। बताया कि घटना के समय उसके पति घर पर नहीं थे। बताया कि जब उसने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को शिकायती पत्र दिया लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
जिसका फायदा उठाते हुए उक्त लोगों ने 1 मार्च 2020 को शाम सात बजे जबरन उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ हद से ज्यादा बदतमीजी की और उसे जमीन पर पटककर काफी बेइज्जत किया। पीड़िता की तहरीर पर एसपी सुनीति ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें