गेल विहार स्थित गेल डीएवी माडल स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्रीमती निधि राठौर ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बच्चों ने शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताया।
कक्षा एक से पांच तक के सभी विद्यार्थियों ने शत शत तुम्हें प्रणाम मेरे गुरुजन महान, समूह गान गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस पर अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की शाखा गेल डीएवी माडल स्कूल के कब और बुलबुल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वृक्षारोपण के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। घरती को हराभरा बनाने का आह्वान भी किया।