फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकान से ले उड़े जेवरात व नगदी

Sat, 05 Sep 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार तड़के भगवतीगंज दुर्गा टाकीज चौराहा सर्राफा मार्केट स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी से भरी सेफ उठा ले गए।
विज्ञापन



पुलिस, स्वाट, डाग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। काफी माथापच्ची के बावजूद पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं आया है। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।


 
मूल रूप से कोतवाली चौराहा, इटावा निवासी राकेश कुमार सोनी कई वर्षों से दुर्गा टाकीज चौराहा भगवतीगंज में प्रकाश चंद्र विश्नोई के मकान में आरजू ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। शनिवार को तड़के चार बजे अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर सोने- चांदी के जेवरात एवं नगदी से भरी सेफ उठा ले गए।
विज्ञापन


 
लोगों को शक है कि एक स्कार्पियो गाड़ी में लादकर चोर सेफ अपने साथ ले गए हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। तकरीबन पांच बजे थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर, दरोगा पान सिंह, एसआई सुरजीत पाल मौके पर पहुंचे।


पुलिस क्षेत्राधिकारी जीडी मिश्रा ने गेल गांव से डॉग स्कवायड, फिंगर एक्सपर्ट टीम, स्वाट टीम को मौके पर बुलाया। परंतु चोरी के मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


 
सीओ ने देरी से पहुंचने पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की फोन पर ही क्लास ली। पीड़ित राकेश कुमार सोनी की तहरीर पर दिबियापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार चोर साढे़ तीन किलो ग्राम चांदी, 100 ग्राम सोना एवं 20 हजार रुपये नकद के साथ सेफ उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें