फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला में सैनिटाइजेशन न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी 26-पेयजल को लगे हैंडपंप के चारों तरफ जमा गंदगी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला(औरैया)। एक ओर प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पंचायतों को लाखों रुपये का अनुदान देकर जागरूक करने और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश देने में लगी है। साथ ही समय-समय पर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन करवाने की बात कह रही है। वहीं, ग्राम पंचायत बेला इन सभी सुविधाओं से अछूता है।
विज्ञापन

बिधूना विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला में कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अभी तक एक बार भी सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। जबकि कस्बे में अभी भी कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पांच है। कस्बे में कोरोना के साथ-साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। कई लोग डेंगू की चपेट में हैं। कस्बे में न ही नालियों की सफाई हो रही है और न ही सड़क किनारे से गंदगी की सफाई हो रही है।
ग्रामीण दीपक यादव, रामपाल सिंह, नीलकमल दुबे, अंबेद बाजपेई, कप्तान सिंह, रामनिवास पोरवाल, बउआ, विकास श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, राहुल यादव, विशाल भाटिया आदि ने बताया कि सफाईकर्मी आज तक गांव में नहीं आया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी इसका कोई परिणाम नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें