फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी सेलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। नगर के एक मुहल्ला निवासी शिक्षिका के साथ शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक दुष्कर्म व शारीरिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेवी में सेलर पद पर आइएनएस कर्नाटक में तैनात है। पुलिस द्वारा आरोपी के तैनाती स्थल पर मुकदमे के संबंध में गिरफ्तारी की जानकारी भेजी जाएगी।

थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गांव औतों निवासी आरोपी सत्यम पांडेय को उपनिरीक्षक सुधीर ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि नगर के एक मुहल्ला निवासी शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सत्यम और वह वर्ष 2015 में एक ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। इसी दौरान सत्यम शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़िता मना करती तो आरोपी मर जाने की धमकी देता था। पीड़िता ने कई बार शादी करने के लिए कहा तो सत्यम आना कानी करने लगा। आरोपी लगातार आठ वर्षों से पीड़िता का शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था। इस मामले में पुलिस ने सत्यम एवं उसका सहयोग करने वाले उसके पिता नीलेंद्र व बहन श्रुति के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी आईएनएस कारवार (कर्नाटक) में सेलर के पद पर तैनात है। मुकदमे में गिरफ्तारी के संबंध में नेवी के अधिकारियों को जानकारी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें