फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टैंकर की टक्कर से कार सवार दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार टेंकर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार दंपती व नाबलिग घायल हो गए। सभी घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव दयालपुर निवासी प्रदीप कुमार अपनी पत्नी शकुंतला, दो पुत्रियों मालवी व शिवांशी के साथ अकबरपुर कानपुर देहात के गांव खानपुर में ससुराल गए हुए थे। शुक्रवार दोपहर वह कार से औरैया आ रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के ही गांव भाऊपुर के समीप पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रहे टैंकर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सवार दंपति व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें