फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग के ट्रक फंसने से सहायल-दिबियापुर मार्ग दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। मौरंग लदे ट्रक फंसने से सहायल-दिबियापुर मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

सहायल-दिबियापुर मार्ग पर ट्रकों का आवागमन बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर एक बजे इस मार्ग पर दिबियापुर तिराहे के निकट दो ट्रक आमने-सामने फंस गए। पीछे वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटे तक लगे जाम में लोग परेशान रहे। जानकारी के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परेशान लोगों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें