फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेमी फाइनल में पहुंची सहारा अलीगढ़ टीम

Thu, 08 Feb 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील पीछे स्थित मैदान पर चल रहे राज्यस्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को सहारा अलीगढ़ व मथुरा एनसीए के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सहारा अलीगढ़ के खिलाड़ियों के बॉलिंग के आगे मथुरा एनसीए की टीम 104 रनों पर सिमट गई। अलीगढ़ टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 204 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। इसके चलते अलीगढ़ की टीम अब सेमी फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच सहारा अलीगढ़ बनाम मथुरा एनसीए के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया। मथुरा टीम ने टाॅस जीतकर पहले फील्ड़िग करने का फैसला लिया। इस दौरान बैटिंग करने उतरे अलीगढ़ टीम के अंकुर चौधरी ने 54 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही दीपक चौधरी ने 18 गेंदों में 23 रन, मोहम्मद जीसान ने 22 गेंदों में 27 रन व यश उपाध्यक्ष ने सात गेंदों पर 16 रनों के साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 204 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मथुरा टीम के गेंदबाज राका चतुर्वेदी ने चार ओवर में 32 रन देकर चार विकेट व अनिल धाकरे ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट, फकरू ने एक विकेट लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा टीम के ओपनर बल्लेबाजों की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 16.4 गेंदों में 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें सबसे अधिक रन मथुरा के खिलाड़ी अमन मिश्रा ने 17 गेंदों पर 29 रन बनाए, गोविंद शर्मा ने 12 गेंदों पर 14 रन व सतीश रघुवंशी ने 19 गेंदों पर 12 रन, देव प्रताप ने नौ गेंदों में 11 रनों की पारी खेली। अलीगढ़ की टीम के गेंदबाज शुभम गौतम ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट, अंकुर चौधरी ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, दीपक चौधरी ने दो ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि एक विकेट गजेंद्र कुशवाहा ने भी लिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के खिलाफ अंकुर चौधरी को अच्छे प्रर्दशन को लेकर मैन आफ द मैच चुना गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका में अपूर्ण यादव व रितेश शर्मा ने संभाली। राज त्रिपाठी व अमन शर्मा ने कमेंट्री की जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता में शेखर यादव, विजय अग्निहोत्री, सुदीप कुशवाह, चुनमुन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें