कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए सेफ्टी इंजीनियर एवं नगर पंचायत दिबियापुर के सभासद शैलेंद्र डब्बू अग्रवाल के छोटे भाई रोबिन उर्फ धम्मू अग्रवाल का शव शुक्रवार अपरान्ह दिबियापुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बाद में नगर स्थित मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया। विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने अंतिम संस्कार में शिरकत की।
कानपुर शहर में एक कंपनी में सेफ्टी इंजीनियर के तौर पर काम कर रोबिन अग्रवाल की गुुरुवार को कानपुर में ही एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौत की खबर के बाद मृतक के परिजन कानपुर रवाना हो गए थे। शुक्रवार को कानपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद शव दिबियापुर स्थित आवास पर पहुंचा।
शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। रोबिन के सभी भाई दिबियापुर में विभिन्न व्यापारों से जुड़े हैं। केवल रोबिन ही कानपुर में रहकर नौकरी कर रहा था।
कृष्णलाल अग्रवाल, रामकुमार अवस्थी, कन्हैयालाल गुप्ता, ईओ महेश चंद्र उपाध्याय, नरेंद्र सिंह राजावत, लाखन सिंह राजपूत, मोहन पोरवाल, हरीकृष्ण पोरवाल, राघव मिश्रा, सभासद उदयवीर यादव, सभासद प्रतिनिधि अरविंद पोरवाल, सभासद अजय पोरवाल, सभासद इकरार भाई, सभासद मिंटू ठाकुर, सुधीर दुबे आदि ने पहुंचकर शोक जताया है।
इधर, शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें नगर पंचायत कर्मियों एवं सभासदों ने पहुंचकर सभासद शैलेंद्र अग्रवाल के भाई की असामयिक मौत पर शोक व्यक्त किया।