औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया में चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व आय व्यय निरीक्षकों के पदों पर निर्वाचन हुआ। शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर साध्येश सिंह, मंत्री पद पर मोहित कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर माहेश्वरी प्रसाद व आय व्यय निरीक्षक पद पर योगेंद्र प्रसाद विजयी हुए। सभी पदाधिकारियों का शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
साध्येय सिंह सेंगर ने 146 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि अमरेंद्र तिवारी को 76 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मंत्री पद पर मोहित यादव, कोषाध्यक्ष पद पर माहेंश्वरी प्रसाद, आय व्यव निरीक्षक पद पर योगेंद्र प्रसाद ने जीत दर्ज की। जबकि जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान, उमाकांत पटेल, रवींद्र कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, मनीष कुमार पांडेय, राम प्रकाश दीक्षित, मोहित सिंह, प्रियवृत पांडेय, अरुण कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर गौरव कुमार यादव, गरिमा मिश्रा, प्रमोद कुमार यादव, अनुरोध शुक्ला, संजय कुमार सरोज, रामेश्वर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी अधिकारी हेमराज सिंह गौर, राकेश तिवारी, अनिल सचान, नरेंद्र प्रताप सिंह, मोहित मनोहर तिवारी, अनिल गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सत्येंद्र सिंह राठौड़, नितेंद्र सिंह सेंगर उपसभापति, जिला सहकारी बैंक, जगदीश नारायण त्रिपाठी, सुनील मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष, क्षेत्रपाल वर्मा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।