फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ से चल रहा अजीतमल बिजली घर

Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
जुगाड़ से ट्राली चढ़ाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिजली उपकेंद्र अजीतमल की जली इनकमिंग मशीन दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी। जिससे कस्बे के लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रहीं हैं। वहीं मशीनों की मरम्मत में जुगाड़ लगाने से कभी भी हादसा हो सकता है। कस्बे के लोगों ने बिजली विभाग पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अजीतमल का बिजली घर जुगाड़ पर चल रहा है। ट्राली चढ़ाने में डंडे व लोहे की राड का उपयोग हो रहा है। वहीं मरम्मत के नाम पर पुरानी मशीनों के पार्ट्स खोलकर नई मशीनों में लगाए जा रहे हैं। जिससे अक्सर ट्राली व इनकमिंग मशीन फुंक रही है। इधर मंगलवार को एक बार फिर इनकमिंग मशीन फुंक गई थी।

जिससे 10 एमबीए की इनकमिंग मशीन ट्रिप नहीं ली और आग लग गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वैकल्पिक तौर पर आठ एमबीए की दूसरी मशीन से सप्लाई देने का प्रयास लिया, लेकिन मशीन लोड नहीं ले पा रही है। कस्बे के पंकज मिश्रा, विनय, अतुल कुमार आदि ने बताया सब स्टेशन में जुगाड़ लगाकर मशीनें ठीक की जाती है। जिससे वह बार-बार खराब हो रहीं है।
विज्ञापन


इनकमिंग मशीन की मरम्मत के लिए बुलंद शहर से बिजली मिस्त्री बुलाया गया है। उसके आते ही मशीन को ठीक करा दिया जाएगा। देर रात तक आपूर्ति शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

नीरज गर्ग, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें