फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों का माला पहनाकर चालान

विज्ञापन
फोटो01एयूआरपी 40- बिना हेलमेट के बाइक चलाकर जा रहे युवक को माला पहनाकर जागरूक करते एनसीसी कैडेट्स व ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों को माला पहनाई। उसके बाद चालान काटा गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने एनसीसी कैडेट के साथ नियमों की अनदेखी करने वालों को जागरूक किया। सीओ ट्रैफिक सुरेंद्र नाथ यादव ने एनसीसी कैडेट्स का हौसला बढ़ाया।
कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ढिलाई न की जाए। इस मौके पर एसआई यातायात कायम सिंह, होशियार सिंह, आशीष सचान, सतीश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, धीरज, उत्तम, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से फफूंद बस स्टैंड पर शिविर लगाया गया। आरआई बलवंत सिंह यादव, पीटीओ रेहाना बानो, टीएसआई श्रवण कुमार तिवारी ने बस चालकों को जागरूक किया। बस मालिकों को नियमों के तहत संचालन करने की सलाह दी।
कहा कि समय से वाहनों की फिटनेस की जांच कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त करें। इस मौके पर फफूंद बस अड्डे पर वाहन चालकों की जांच की गई। पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि चेकिंग के दौरान 35 चालान किए गए। एक चालक के शराब के नशे में मिलने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें