फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के विभाग प्रचारक ने जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को इटावा विभाग के विभाग प्रचारक मधुराम ने औरैया ने जनपद में चल रहे सेवा केंद्रों पर जऱकर सभी कार्यकर्ता के हालचाल लिए। साथ ही उनके साथ बैठ कर सेवा कार्य में शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा। जरूरतमदों को राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन

जनपद में लॉकडाउन के बाद से अनवरत रूप से आरएसएस के कार्यकर्ता औरैया, बिधूना, अजीतमल, एरवाकटरा में जरूरतमदों को भोजन वितरण एवं राहत सामग्री वितरण का कार्य कर रहे हैं। जिसमें रोज मजदूरी करने वाले, गरीब, असहाय, दिव्यांग अथवा ऐसे लोग जिनके किंहीं कारणों से राशन कार्ड नहीं बना है। उनको भोजन बनाने हेतु सामग्री, और भोजन वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को एरवाकटरा, बिधूना, बेला सेवा केंद्रों पर जाकर विभाग प्रचारक मधुराम ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए तथा स्वयं को कोरोना से बचाकर रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कोई भी कार्यकर्ता बिना मास्क, ग्लप्स, तथा सैनेटाइजर का उपयोग किए बिना सेवा कार्य नहीं करेगा। कहा कि संघ कार्यालय औरैया पर प्रतिदिन प्रात: जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। जिला प्रचारक पीयूष का कहना है यह सेवा कार्य अनवरत लॉकडाउन तक चलता रहेगा। औरैया जिले में कोई भूखा नहीं सोएगा ऐसा उनका संकल्प है। इसमें मुख्य रूप से सीनू, पंकज, वीरेंद्र, मोहित, जीवाराम, पवन, अनिल पांडेय, वैभव कौशल, गोविंद मिश्रा, तरुण पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें