बिधूना। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को चैत्र प्रतिपदा वर्ष के साथ संघ संस्थापक डॉ. गोलवलकर का जन्मदिवस मनाया। शाखा के साथ खेलकूद का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने हिंदू नव वर्ष एवं डॉक्टर गोलवलकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
नगर के पुरानी वरधाई बजार में माधव शाखा द्वारा हिंदू नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा सबसे पहले शाखा का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने खेलकूद में प्रतिभाग किया। नगर संघ चालक डॉ. वागीश गुप्ता ने बताया कि चौत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। हिंदू नववर्ष का पहला महीना चैत्र होता है।
उन्होंने बताया कि एक हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। प्रत्येक महीने में 15-15 दिन के दो पक्ष होते हैं- शुक्ल और कृष्ण। प्रत्येक साल में दो अयन होते हैं। आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर महान राष्ट्रयोगी, असामान्य महापुरुष, देशभक्त थे। गुरु जी द्वारा प्रदत्त महान विचार पुंज तेजस्वी भारत राष्ट्र की परिकल्पना की सृष्टि करता है। गुरुजी ने सदैव देशहित में स्वदेशी चेतना स्वदेशी, व्रत स्वदेशी जीवन पद्धति, भारतीय वेशभूषा तथा सुसंस्कार की भावना का समाज के समक्ष प्रकटीकरण किया।
इस मौके पर प्रांत बौद्धिक प्रमुख रमेश, विभाग प्रचारक इटावा यशवीर, जिला कार्यवाह हरवंश, नगर खंड प्रचारक प्रेमजीत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मुकुट सिंह शाक्य, ब्रजेश शुक्ल, अशोक चौहान सभासद, अमित श्रीवास्तव, नारायण गुप्ता, संदीप शाक्य, उदय प्रताप सेंगर, मुरारी सिंह, प्रदीप गुप्ता, अजय, संजय व सतीश आदि लोग मौजूद रहे।
मिठाई बांटकर व्यापारियों ने हिंदू नववर्ष की बधाई दी
औरैया। रविवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गया है। इसके चलते हिंदू नववर्ष का भी शुभारंभ हो गया है। इसके चलते व्यापारियों ने हिंदू नववर्ष की एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किया। व्यापारी नेताओं ने बताया कि आज से उनके नए वर्ष का प्रारंभ हो गया है। अब नए वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा आज से शुरू हो जाएगा। बताया कि चैत्र माह के लगते ही व्यापारियों का एवं हिंदुओं का नया साल प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, गोपालजी दुबे, अमर मिश्रा, कमल वर्मा, मो बबलू, छुन्ना मिश्रा, राजकुमार अवस्थी, कन्हैया पोरवाल, अनिल यादव, सल्लू विश्नोई, मोनू अग्रवाल, सुधीर सक्सेना, अजीत मिश्रा, पूरन पांडेय, अमित चतुर्वेदी के अलावा दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।