फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर होगा क्यूआर कोड

Sat, 14 Feb 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड की व्यवस्था अपनाई जाएगी। केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचने वाले मजिस्ट्रेट अपनी मशीन से कोड को स्कैन कर कक्ष निरीक्षकों की पड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसे लेकर डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र के जरिये कक्ष निरीक्षक की पूरी जानकारी एक ही स्कैन में उपलब्ध हो सकेगी। इससे यह पता हो जाएगा कि परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहा व्यक्ति अधिकृत है या नहीं।
फर्जी कक्ष निरीक्षकों की आशंका को खत्म करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। सभी निरीक्षकों को ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें