फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार भाई-बहन को गिराया

Wed, 06 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कालेज से लौट रहे भाई-बहन की बाइक में लूट के इरादे से टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों सड़क पर गिर गए। सड़क पड़े दोनों भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के रामगढ़ निवासी अन्नू शर्मा (22) पुत्र अनिल कुमार अपनी बहन दिव्या (18) के साथ बीएससी का प्रैक्टिकल देने आए थे।

मंगलवार दोपहर 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी दिबियापुर रोड भिखरा के पास पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। यह देख भाई ने बाइक  की रफ्तार बढ़ा दी जिस पर बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिसमें भाई-बहन उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों के चीखने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़े। यह देख बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। लोगों ने घायल भाई-बहन को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल लाए, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें