फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मामा-भांजे को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा मुले से ट्रैक्टर का लैबलर खरीदने निकले मामा-भांजे के साथ किसी ने रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बाइक व नगदी पार कर दी। इसमें भांजा कानपुर देहात के अकबरपुर समीप पड़ा मिला। तो मामा ने औरैया के हाईवे किनारे पडे़ होने की बात बताई। दोनों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने भांजे को सैफई रेफर कर दिया गया।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा मुले निवासी राम सिंह पुत्र मोतीलाल ने बताया कि वह अपने भांजे नीलेश कुमार के साथ गुरुवार को बाबरपुर से ट्रैक्टर का लैबलर खरीदने गया था। जिसके बाद अन्य काम से औरैया गए। नीलेश ने बताया कि इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला कि वह कानपुर देहात के अकबरपुर कैसे पहुंचे। अकबरपुर में लोगों ने जब नीलेश को सड़क किनारे पड़ा देखा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अकबरपुर थाना पुलिस ने नीलेश के पैंट की जेब में पड़े मोबाइल से उनके परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर नीलेश के परिजन अकबरपुर पहुंचे। जहां से नीलेश को साथ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर औरैया में बाइपास पर सड़क के किनारे पड़े मामा राम सिंह को जब होश आया तो उन्हाेंने अपने को सड़क किनारे पड़ा पाया। इसके बाद उन्होंने नीलेश की जानकारी ली, लेकिन उसका कुछ पता न चला। इस पर राम सिंह बिधूना पहुंचे। जहां नीलेश के संबंध में जानकारी हुई।
विज्ञापन

घटना के संबंध में होश आने पर नीलेश ने बताया कि उसकी जेब में लैबलर के लिए रखे 25 हजार रुपये व उसकी बाइक गायब है। वहीं राम सिंह ने अपने चेहरे पर लगी चोटें दिखाईं। अस्पताल से नीलेश को डॉक्टर नाजुक हालत देख सैफई रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि घटना के बारे जानकारी नहीं है। अगर कोई ऐसे मामले की शिकायत आती है तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें