कोतवाली में रोती बिलखती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बाबरपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में रोडवेज कर्मी की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए। इन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा निवासी शशिकांत उर्फ रिंकू (26) पुत्र कैलाश बाबू परिवहन निगम लखनऊ में संविदा कर्मी थे। यह छुट्टी पर अपने घर आया था। शुक्रवार शाम वह गांव के ही आकाश उर्फ डंपी (30) पुत्र मथुराप्रसाद के साथ बाइक से बाबरपुर से घर जा रहा था।
सामने से आ रहे पटेलनगर बाबरपुर निवासी रमन (22) की बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से सभी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों नेे रिंकू उर्फ शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमन व आकाश को सैफई रेफर कर दिया गया।