फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती फांसी पर झूली, मौत

विज्ञापन
फोटो 18एयूआरपी 46- घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी एक युवती ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खानपुर के मोहल्ला चमरैटी निवासी अना (19) पुत्री जब्बार खान ने गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे कमरे की कुंडी अंदर से बंद करके छत पर लगी बल्ली से दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली।
उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। घटना के समय वह किसी काम से गए थे। घर में उसकी सात वर्षीय बहन शाजिया थी।
जब उसने कमरे के अंदर झांका तो बहन फंदे से लटक रही थी। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे देवकली चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता जब्बार ने कोतवाली पुलिस को पुत्री के आत्महत्या करने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें