फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसे को दावत दे रहे सड़क के गड्ढे, नहीं हो रही मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/सहार। शासन स्तर से सड़कों के मरम्मतीकरण को लेकर खूब बजट खपाया जा रहा है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कुछ ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से नजर हटा ली गई है। मार्ग इतने जर्जर हो गए हैं कि लोगों का वाहन से आवागमन खतरे से खाली नहीं है। गड्ढों में तब्दील सड़क पर वाहन से आवागमन कमर तोड़ने वाला है।
विज्ञापन

औरैया जनपद को कानपुर देहात से जोड़ने वाले सहार से दिबियापुर-याकूबपुर मार्ग गड्ढों तब्दील हो चुका है। पांच किमी का यह मार्ग दर्जनों गांवों को शहर कस्बों से लेकर कानपुर देहात से जोड़ने वाला है। इस पांच किमी की जर्जर सड़क से होकर रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्रीय लोगों ने शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से इस मार्ग के मरम्मत की मांग की, लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग से नजर हटा ली गई।
सहार से होकर इस मार्ग पर रामनगर, कुंअरपुर, जमालपुर, सूखमपुर, ढबारी होते हुए यह मार्ग दिबियापुर रोड पर पहुंचता है। जहां से याकूबपुर से लेकर कानपुर देहात व औरैया की ओर लोगों का आना जाना होता है। अप्रैल माह में यहां कुछ हिस्से में मरम्मत का काम भी हुआ, लेकिन पांच किमी. सड़क जस की तस है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग एक बार फिर से दोहराई है।
विज्ञापन




क्या बोले राहगीर

फोटो-12एयूआरपी 02- सतेंद्र कुमार। संवाद

जर्जर मार्ग से निकल रहे बाइक सवार गांव सुखमपुर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि रोड बहुत समय से खराब पड़ा है। ढबारी के पास दो किलोमीटर कच्ची भी है। गड्ढों की वजह से हादसा होने का खतरा बना रहता है। सड़क को दुरुस्त बनाया जाना जरूरी है।



फोटो-12एयूआरपी 03- सुखराम। संवाद

जर्जर मार्ग से निकल रहे सूखमपुर गांव निवासी सुखराम ने बताया कि सहार से दिबियापुर रोड तक सड़क पूरी तरह तहस-नहस हो चुकी है। बाइक हो या चार पहिया वाहन आवागमन में कमर दर्द होने लगती है। सड़क की मरम्मत होना बहुत जरूरी है। जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।



वर्जन

जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत के लिए क्षेत्रवार सर्वे कराया जाएगा। सड़क मरम्मतीकरण का बजट मिलते ही इन खस्ताहाल सड़कों को ठीक कराया जाएगा। - - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें