फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से आये दिन जाम से जूझ रहे कस्बावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। नो इंट्री में भी ट्रकों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है। रविवार को सुबह मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों के खड़े होने से जाम लग गया। कुछ ही देर में एक किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तकरीबन तीन घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इलाकाई लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से यहां आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर औरैया, बेला, तिर्वा कन्नौज से आने वाले ट्रक रुकते हैं। सड़क के दोनों ओर ट्रकों के खड़े होने से यातायात अवरुद्ध-सा हो जाता है। इसके चलते एक बार जाम लगने पर कई-कई घंटे खुलने का नाम नहीं लेता है। रविवार को सुबह मौरंग व गिट्टी लदे ट्रक सड़क के दोनों तरफ खड़े थे।
इससे अन्य ट्रकों को निकलने में दिक्कत हुई। इसी बीच दो ट्रक आमने-सामने फंस गए। इसी दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहन भी जहां के तहां खड़े हो गए। इससे जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की एक किमी से ज्यादा लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस बीच तकरीबन तीन घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सहायल कस्बे के विनोद सिंह व श्रवण कुमार का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से नो इंट्री में ट्रक कस्बे में आते हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बनती है। कस्बे के लोगों ने बताया कि सीमा पर मौजूद पुलिस कर्मी ट्रक चालकों से वसूली कर उन्हें अंदर जाने की अनुमति नो इंट्री के समय देते हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें