फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाइप लाइन में लीकेज से धंसी सड़क, आवागमन बाधित

Sat, 06 Jun 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15- अशोकनगर मोहल्ले में धंसी सड़क।संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत के मोहल्ला अशोक नगर में जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पानी की पाइप लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन

पाइप लाइन में लगातार हो रहे लीकेज के चलते मोहल्ले की एक सड़क धंस गई है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को दुर्घटना की आशंका सता रही है।

मोहल्ला निवासी गौरव पोरवाल, मुकेश पोरवाल, दामोदर पोरवाल, गुड्डू तथा विमल कुमार आदि ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र से आगे स्थित गली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुछ समय पूर्व पाइपलाइन बिछाई गई थी।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके कारण पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होकर फट रही है। पाइपों से लगातार पानी रिसने के कारण गली के नीचे की मिट्टी कटती चली गई और अब सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि गली धंसने से पैदल चलने वाले लोगों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिरने से बाल-बाल बचे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन और जल जीवन मिशन के अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए। गली को दोबारा दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

-
पाइप लाइन बिछाने के बाद यदि गली क्षतिग्रस्त हुई है, तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। जहां तक पाइप लाइन का मसला है तो उसे देखा जाएगा।-पवीर सिंह, अवर अभियंता जलनिगम इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें