फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व ट्रैक्टर खराब होने से यमुना पुल पर लगा छह घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। देवकली चौकी क्षेत्र स्थित यमुना नदी के पुल पर रविवार की सुबह एक ट्रक के खराब होने से जाम लग गया। पुलिस ने चार घंटे बाद क्रेन से ट्रक हटवाया। इसी बीच ईंट लदा ट्रैक्टर खराब होने से फिर से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटवाया। इसके चलते पुल पर तकरीबन छह घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

औरैया-जालौन मार्ग पर यमुना नदी पुल पर रविवार की सुबह तकरीबन आठ बजे एक ट्रक खराब होने से दोनों ओर का आवागमन अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सिंगल रोड होने के कारण कड़ी मशक्कत के बाद भी जाम नहीं खुल सका। इसके चलते जिले की सीमा से सटे जालौन जिले के शंकरपुर गांव से लेकर औरैया की तरफ लगभग चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस ने क्रेन से खराब ट्रक को किनारे कराया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। तभी ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर का टायर पुल पर पहुंचते ही फट गया। इससे फिर से जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह से ट्रैक्टर का टायर बदलवाया, तब यातायात बहाल हो सका। इस बीच ट्रक व ट्रैक्टर की खराबी से लगभग छह घंटे तक पुल पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पहले खराब ट्रक को हटवाकर किसी तरह से जाम खुलावाया। तभी ईंट लदा ट्रैक्टर टायर फटने से फंस गया। सिंगल रोड होने के कारण जाम की स्थिति ज्यादा हो गई थी। हालांकि बाद में ट्रैक्टर को हटवाकर जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें