फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल हालत में तड़पने को मजबूर, सुखा भूसा खा रहीं गायें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। सहार विकास खंड क्षेत्र के निवादा धांधू स्थित गोशाला में गोवंशों को सूखा भूसा दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा हरा चारा दिए जाने के आदेश सिर्फ कागजों पर ही नजर आ रहे हैं। देखरेख के अभाव और इलाज न मिलने से जख्मी गाय बीमार है। गोशाला में पीने के पानी के लिए बनी हौदिया में युवक नहाते हैं।
विज्ञापन

निवादा धांधू में सहार-बिधूना मार्ग पर गोशाला बनी है। यहां भारी अव्यवस्था है। गोवंशों के लिए हरा चारा नहीं है। सेवादार अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि गोशाला में गाय बीमार है। डॉक्टर को सूचना दी गई, वह नहीं आए। गोशाला में जानवरों के पानी पीने की जगह में गांव के लोग नहा रहे हैं। गोशाला लगभग 50 बीघा जमीन में बनी है। मौके पर 20 गाय व 10 बछड़े मिले। जबकि ग्राम सचिव के मुताबिक गोशाला में 58 गाय व 20 बछड़े हैं। ग्राम सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि बारिश होने के बाद खाली पड़ी जमीन पर हरे चारे का इंतजाम करवाया जाएगा। डॉक्टर को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें