गेल डीएवी स्कूल के संयोजकत्व में स्पिक मैके संस्था से जुड़े कलाकारों ने क्लासिकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति दी। ग्रेमी अवार्ड विजेता रितेश व रजनीश की प्रस्तुतियों को सराहा गया।
डीएवी द्वारा सोसायटी फार प्रमोशन आफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एवं कल्चर अमंग यूथ (स्पिक मैके) संस्था के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है।
गेल के आडीटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ गेल के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक एमआर मेश्राम, महाप्रबंधक एसआर दास, संजीव मेदी, प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
तत्पश्चात ग्रेमी अवार्ड जीत चुके रितेश मिश्रा एवं रजनीश मिश्रा ने क्लासिकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
गेल डीएवी के छात्र- छात्राओं ने संगीत साधकों से कई संगीत से जुड़े कई सवाल पूछे। रितेश मिश्रा एवं रजनीश मिश्रा ने बच्चों को उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने संगीत साधकों को सम्मानित किया।