फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पुल भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित

Fri, 05 Aug 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
नहर पुल के पास सिंचाई विभाग ने लगाया बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 1855 में विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिबियापुर में बने नहर पुल पर बड़े एवं भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अपनी मियाद खत्म कर चुके इस पुल के ढहने का खतरा बना हुआ था। बड़े वाहनों के निकलने से यहां रोज जाम की नौबत बन रही थी।
विज्ञापन


पुल के जर्जर होने की खबर को अमर उजाला ने 10 जून  के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद हुई विभागीय जांच में इस पुल को जर्जर माना गया। इस  पुल को बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिंचाई विभाग ने  शुक्रवार को प्रतिबंध का बोर्ड लगा दिया है। इससे पहले दिन में जाम के कारण नो इंट्री लागू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें