फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ क्षेत्र को मिली रोडवेज बस की सेवा

Thu, 04 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
बस को झंडी दिखाकर रवाना करते यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीहड़ क्षेत्र के गांवों की यात्रा सुगम करने के लिए परिवहन निगम ने बस सेवा की शुरुआत की है। अजीतमल रोडवेज बस अड्डे से मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर भोला सिंह ने झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की। एक दशक बाद इटावा औरैया के बीहड़ क्षेत्रों को बस सेवा की सौगात मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


अजीतमल कस्बे के रोडवेज बस अड्डे से गुरुवार को बस का संचालन शुरू किया गया। बस सुबह सात बजे औरैया से चलकर आठ बजे अजीतमल पहुंचेंगी और यहां से अमावता, सिकरौड़ी गढ़ा, भरेह, हरौली वाया चकरनगर होते हुए इटावा जाएगी। शाम को बस सात बजे इसी रूट से होते हुए वापस अजीतमल आएगी। इस मौके पर गौरव दुबे ने कहा सरकार की मंशा के अनुसार गांवों को शहरों से जोड़ने का क्रम जारी है। गांव की पक्की सड़कों के बाद रोडवेज बसों का शुभारंभ आवागमन के लिए सुलभ करेगा।

राज्यमंत्री ने कहा सरकार की मंशा है कि गांव के लोगों का भी विकास हो। इसके बाद सपा नेता आशीष राजपूत सहित अन्य सपाइयों ने यात्रियों के साथ बस की यात्रा की। इस मौके पर औरैया रोडवेज के एआरएम राजेंद्र कुमार यादव, सपा नेता देवेंद्र यादव, यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष टिल्ली राजपूत, गयाप्रसाद पाल, अलकेश तिवारी, आदित्य राजपूत, डा. विजय यादव, संजीव पोरवाल, विजय राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें