फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसडीएम के खिलाफ लामबंद राजस्व अधिवक्ता, न्यायालय का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील में गुरुवार को एसडीएम सदर से राजस्व अधिवक्ताओं की विधि विरूद्ध कार्य करने को लेकर हुई बहस पर राजस्व अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला बढ़ने के चलते राजस्व अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बैठक कर एसडीएम सदर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस दौरान सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि। इसको लेकर एक मार्च को राजस्व अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिलकर लिखित आपत्ति दर्ज कराएंगे। राजस्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने एसडीएम की ओर से अधिवक्ताओं व वादकारियों के साथ किए जाने वाले अभद्र व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया है।
इस संबंध में एसडीएम सदर राकेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता बेवजह ही कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। इस तरह के किसी भी मामले के होने से इंकार किया है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह के मामले की चर्चा सुनने को मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी राजस्व अधिवक्ता की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें