रुरुगंज। कुंवरपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। वह नंदपुर गांव से अपनी फसल देखकर लौट रहे थे।
रुरुगंज निवासी लालकृष्ण (70) बुधवार की शाम को बाइक से कुदरकोट थाना इलाके के नंदपुर पैतृक गांव को खेत देखने को गए थे। वहां से बाइक से लालकृष्ण घर आ रहे थे। रास्ते में कुंवरपुर गांव के समीप सामने से आए दूसरी बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे लालकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को बिधूना सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। वह श्यामलाल विद्या मंदिर रुरुखुर्द में शिक्षक रह चुके हैं।
मृतक दो बेटे व तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर, हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।