फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के 41624 परीक्षार्थियों का रिजल्ट आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को घोषित हो रहे हैं। जिले में कुल 41624 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

दोपहर में परिणाम आएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नरायन त्रिपाठी ने बताया यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के कुल 46069 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 41624 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
4445 ने परीक्षा छोड़ी थी। हाईस्कूल के पंजीकृत 24281 में 21658 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2623 ने परीक्षा छोड़ी। इंटर में पंजीकृत 21788 में 19966 ने परीक्षा दी और 1822 ने परीक्षा छोड़ दी थी।
विज्ञापन

बताया कि बोर्ड पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्रों को जारी करेगा। यह प्रमाण पत्र छात्रों को उनके स्कूल के प्रधानाचार्य देंगे। े
इससे छात्रों को अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बार इंटर में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पहली बार कंपार्टमेंट में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें