फोटो -35- मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करते स्वागत करते परिषद के पदाधिकारी। स्रोत:आयोजक
औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के आह्वान पर रविवार को प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही समाज में सम्मान व राजनीतिक भागीदारी मिलेगी।
मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
आयोजन में वैश्य समाज के उत्थान व राजनीतिक भागीदारी पर चिंतन तथा वैश्य समाज के नौ घटकों के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं तथा नगर पालिका परिषद के सभासदों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि समाज को एकजुट होने की जरूरत है। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव ने कहा कि परिवर्तन के युग में विचारों के आदान-प्रदान व रोटी बेटी के संबंधों से ही समाज को मजबूती मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान में बुजुर्गों द्वारा युवा पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता हैं। आयोजन के अंतर्गत वैश्य समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 50 बुजुर्गों व वृद्ध महिलाओं व 50 से अधिक सामाजिक योद्धाओं को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयोजन में प्रमुख रूप से परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन पोरवाल बंटू, नरेश चंद्र शिवहरे, देवमुनि पोरवाल, अमित सुहाने, रमन पोरवाल, शिवकुमार पुरवार, पूनम पुरवार, पायल पोरवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।