फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद में दो माह बाद आरक्षण केंद्र खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जून से शुरू हो रहीं यात्री ट्रेनों में आरक्षण के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र शुक्रवार से खोला गया। यहां केवल एक पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही आरक्षण केंद्र खुलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरक्षण केंद्र खुला। आरक्षण केंद्र के बाबू राघवेंद्र के अनुसार शनिवार से केंद्र प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेगा। शुक्रवार और शनिवार को केवल आरक्षण होंगे। रविवार को केंद्र पूर्ववत बंद रहेगा।
सोमवार से आरक्षण के साथ कैंसल हुए एवं कराए गए आरक्षित टिकटों का रिफंड भी मिलने लगेगा। हालांकि उन्होंने एक शर्त जोड़ी कि टिकट कैंसलेशन का रिफंड आरक्षण केंद्र पर आय के आधार पर ही मिलेगा। आरक्षण केंद्र खुलने की जानकारी न होने के कारण आज पहले दिन बहुत कम संख्या में यात्री आरक्षण कराने के लिए केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर एक जून से तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा। यह सभी स्पेशल ट्रेनें होंगी। इटावा की ओर जाने के 02419 अप एक जून से सुबह नौ बजकर आठ मिनट पर, 05483 अप तीन जून से दोपहर में दो बजकर 25 मिनट पर, 09040 आगामी चार जून से रात 11 बजकर 44 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
जबकि कानपुर की ओर जाने वाली 02420 ट्रेन आगामी दो जून से शाम छह बजकर आठ मिनट पर, 05484 आगामी तीन जून से अपरान्ह एक बजकर 25 मिनट पर, 09039 आगामी तीन जून से रात दो बजकर 15 मिनट पर फफूंद पहुंचेगी। हालांकि यात्रा के दौरान यात्रियों को रेलवे द्वारा जारी विशेष निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें