फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में जवान का शव आने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
फोटो 22एयूआरपी29- मृतक आर्मी जवान की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फथाना क्षेत्र के द्वारिका की मड़ैया निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र छेदालाल यादव सेना में बटालियन नंबर 359 में तैनात था।
विज्ञापन

वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के पानागड़ में लांसनायक ड्राइवर के पद पर तैनात था। बुधवार की शाम को अचानक सीने में दर्द के चलते उनको सेना के फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक जवान के परिजनों ने बताया कि गुुरुवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे सेना के कार्यालय से मौत की जानकारी दी गई थी।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम को जवान का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
उसकी 15 वर्ष पहले क्षेत्र के ही ग्राम घासी के पूर्वा से रिटायर्ड फौजी अजब सिंह यादव की पुत्री पूनम यादव के साथ शादी हुयी थी। उसके दो पुत्र एंजिल 11 वर्ष एवं कृष्णा आठ वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें