फोटो-26-रिहर्सल का जायजा लेते एसपी अभिषेक भारती। स्रोत :पुलिस
औरैया। आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए पुलिस तैयारी में जुटी है। सोमवार सुबह एसपी अभिषेक भारती शहर स्थित पुलिस लाइन के ग्राउंड में आयोजित हुई परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रत्येक प्लाटून के पास जाकर उनकी परेड ड्रिल और मार्च पास्ट के तालमेल को देखा। उन्होंने सलामी ग्रहण करने की मानक प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। कमी पाए जाने पर वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के लिए निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। इसमें अनुशासन और समन्वय का स्तर उच्चतम होना चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।