फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पति की मौत पर दो नामजद समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। निचली गंगा नहर कोठी के पास तुरकपुर की पूर्व प्रधान के पति का शव औंधे मुंह पड़ा मिला था। मृतक के बेटे ने दो नामजद समेत छह के खिलाफ हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी महेश बाबू राजपूत (58) का शव गुरुवार रात नहर कोठी के पास पड़ा मिला था। पास ही उनकी बाइक भी मिली थी।
घटना की जानकारी पर पहुंचे बेटे ब्रजमोहन व दीपक ने अनहोनी की आशंका जताई थी। रात में दी तहरीर में बेटे ब्रजमोहन ने आरोप लगाया कि नहर कोठी के पास पिता के साथ गांव के रवींद्र कुमार, शिवम व चार अज्ञात थे।
घटना से कुछ समय पहले पिता से फोन पर बात हुई थी। बेटे ने गांव के लोगों पर ही पिता की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी पुष्पा राजपूत गांव की पूर्व प्रधान थीं।
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी पर रात में ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष ललित कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें