फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के वीना हॉस्पिटल में प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। इस बीच अस्पताल से डॉक्टर व कर्मी भाग निकले। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने महिला व नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुरा निवासी लाल सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी गीता देवी (38) को सुबह 11 बजे सांईं अल्ट्रा साउंड सेंटर में दिखाने लाया था।
यहां से पत्नी को प्रसव का समय होने की जानकारी देते हुए वीना हॉस्पिटल भेज दिया गया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने प्रसव कराने के नाम पर 50 हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

रात 12 बजे के करीब पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही बेटी की मौत हो गई। इसके बाद पत्नी की हालत भी बिगड़ने लगी। डॉक्टरोें से कई बार रेफर करने के लिए कहा, लेकिन वे सब कुछ ठीक करने का आश्वासन देते रहे। सुबह नौ बजे पत्नी की मौत हो गई।
जच्चा और बच्चा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। भीड़ और हंगामा देख डॉक्टर व स्टाफ मौके से भाग निकले।
जानकारी पर अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन कोई नहीं मिला। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है कि नहीं इसकी जानकारी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रात भर गुमराह करते रहे डॉक्टर
मृतका की जेठानी मिलन देवी ने बताया कि गीता का यह चौथा बच्चा था। उसके तीन बच्चे तनुज (9), कल्पना (7) व काव्या (5) हैं। आरोप है कि रात में जब हालत बिगड़ी तो रेफर करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर व अन्य कर्मी गुमराह करते रहे। रुपये लेने के बाद सारी जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें