फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से उलझने में आठ महिलाओं सहित नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर में शुक्रवार को चोरी कर गोवंश काटने की घटना में पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर छुरियों को बरामद किया है। एक पुरुष व आठ महिलाओं के खिलाफ भी पुलिस पार्टी से भिड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली अजीतमल में सूबेदार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी घर के बाहर बंधी गाय कुछ लोग चुरा ले गए थे और कब्रिस्तान के पास उसे काट दिया था। खाल, पूंछ और खून आदि अवशेष मिले थे। इसमें 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई थी। शुक्रवार को ही कोतवाली पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई थी। इसमें फुरकान पुत्र फरमान, चांद पुत्र साबू और बॉबी पुत्र जमालू को गिरफ्तार भी कर लिया था। आरोपियों के घरों की महिलाओं ने पुलिस से इनको छुड़ाने के लिए छीनाझपटी की। महिलाओं ने आरोपी बॉबी पुत्र जमालू को छुड़ा लिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस से उलझने और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में एक पुरुष सहित आठ महिलाओं और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पकड़े गए आरोपी फुरकान पुत्र फरमान, चांद पुत्र साबू के साथ शनिवार को गांव में पुलिस ने जाकर उनकी निशान देही पर कट्टूघर के पास झाड़ियों से अलग-अलग छिपाई हुई दो छुरी बरामद की हैं । इनके लाइसेंस मांगने पर वे लोग नहीं दिखा सके। इससे पुलिस ने गोवंश अधिनियम के अलावा अवैध रूप से हथियार रखने के जुर्म में आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें