अयाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जबरन शादी करवाए जाने व पति सहित पांच लोगों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नौ मई 2015 को जालौन जिले के बम्हौरा में जबरन अयाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ करवाई गई थी। शादी के बाद से ही पति मारपीट कर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाता था।
आरोप है कि पति उसे नशीली दवाइयां खिला देता था। इसके बाद पति, उसके चचेरे भाई, बम्हौरा निवासी युवक और चचेरा बहनोई उसके साथ दुष्कर्म करते थे।
पति दुष्कर्म के बाद अन्य लोगों से रुपये लेकर शराब पार्टी करता था। किसी तरह वहां से छूटकर वह इसी माह मायके पहुंची। जहां पुलिस को तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में सोमवार को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)