दिबियापुर (औरैया)। मधवापुर कंचौसी से अपने गांव मुरैथा इकदिल लौट रहे आटो सवार दंपती से लूटपाट करने वाले अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश में दबिशें दी रही है।
पालीटेक्निक कालेज रोड पर सेहुद गांव के पास सोमवार शाम छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे आटो सवार लोगों पर भी युवकों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में आटो सवार चंद्रप्रकाश पुत्र कमलेश कुमार निवासी मुरैथा इकदिल इटावा ने तहरीर दी कि पत्नी सरोजनी, भाई और साला रविंद्र मधवापुर से कंप्रेसर बंबा जमौली होते हुए अपने गांव लौट रहे थे।
रास्ते में दो बाइकों पर सवार अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया और पत्नी का मंगलसूत्र, सोने की चेन लूट ली। शोर शराब सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर एक बाइक छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर थाना शशि भूषण शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं जा रहीं हैं। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।