फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राम समाज की जमीन का बैनामा करने पर एक महिला ने जिला पंचायत सदस्य समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मानीकोठी निवासी मंजू शर्मा पत्नी प्रमोद कुमार ने तहरीर दी कि उसने 24 सितंबर 2018 को बिधूना नगर के भरथना रोड पर सात लाख में प्लाट बमुराह निवासी ऐरवाकटरा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य अखिलेश कुमार उर्फ कल्लू, उसके भाई अभिषेक व अड्डा तलिया निवासी योगेंद्र कुमार से खरीदा था। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर उसे बैनामा कर कब्जा करा दिया।
मार्च 2022 में जब उसने निर्माण कार्य शुरू कराया तो क्षेत्रीय लेखपाल योगेश शाक्य ने नोटिस चस्पा कर जानकारी दी कि यह भूमि ग्राम समाज की है। तब उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें