फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ढाबे पर खाना खाने के दौरान मारपीट में रिपोर्ट

Tue, 19 Aug 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ढाबे पर खाना खाने के दौरान चार अगस्त को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनैतपुर धौरेरा निवासी विपिन कुमार चार अगस्त की रात नौ बजे गांव के दोस्त सत्यम कुमार के साथ हाईवे किनारे स्थित लखन ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। नशे में धुत युवकों ने गाली-गलौज कर उनके साथ मारपीट कर दी। होटल के कर्मचारियों ने बीच बचाव किया तो धमकी देकर वहां से चले गए।
पीड़ित ने आसपास के लोगों से पता किया तो जानकारी हुई कि गांव जरुहौलिया निवासी फौजी वीरेंद्र उर्फ दाऊ, गांव क्वोंटरा निवासी दीपक मिश्रा और सोनू पाल ने उन पर हमला किया था। वहां बैठने को लेकर आरोपी शराब के नशे में गाली देने लगे थे। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी तक हमला करने वालों के नाम स्पष्ट नहीं हुए थे। अब जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें