फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: ओमनी कार समेत पुलिस के हत्थे चढ़े दो बकरी चोर

विज्ञापन
बकरी चोरों से बरामद की गई ओमनी कार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बीहड़ क्षेत्र के गांवों से बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बकरी चोरों को पुलिस ने अजीतमल अकबरपुर रोड पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस के साथ ही वैन और 26 हजार रुपये कीमत की बकरियों को मुक्त कराया। थाना पुलिस ने बताया कि बकरियों को बकरी मालिक को सौंपा गया है।
विज्ञापन

अयाना थाने के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव सेंगनपुर निवासी इरशाद खां पुत्र इश्हाक खान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर तीन मार्च की रात को चार बकरी चोरी होने की जानकारी दी थी। जिसकी रिपोर्ट तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज की गई थी। बताया कि चार मार्च की देर शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अजीतमल अकबरपुर रोड पर वैन में बकरियां लेकर कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। जहां पुलिस को देख वैन सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। भाग रहे लोगों को घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ के दौरान इन युवकों ने अपना नाम निर्भय सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत और संजू पुत्र राधेश्याम दोहरे निवासी अकबरपुर कानपुर देहात बताया। इन आरोपियों के पास से चोरी हुई चार बकरियों को बरामद किया।
विज्ञापन

साथ ही तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया। गाड़ी के कागजात न मिलने पर गाड़ी को सीज किया गया। जबकि बकरियों को उनके मालिक के सुपुर्द किया गया और आरोपियों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। बताया कि इन चोरों ने ग्रामीणों की सतर्कता के चलते ही पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें