फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 16.5 लाख पार करने में मैनेजर समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 24 Aug 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा के मोहल्ला प्रेमनगर स्थित माया पेट्रोल पंप से मैनेजर ने 16.50 लाख रुपये पार दिए। इसके बाद दस्तावेजों के साथ भाग निकला। यह रकम पेट्रोल की नकदी व ऑनलाइन बिक्री की है।
विज्ञापन

मामले में मालिक ने मैनेजर समेत चार के खिलाफ तहरीर दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के मोहल्ला नेविलगंज निवासी नीलम का प्रेमनगर में पेट्रोल पंप है। जिसका संचालन उनके जेठ प्रशांत कुमार करते हैं।
25 जून 2025 को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पंप की जिम्मेदारी मैनेजर विपिन कुमार उर्फ कल्लू को दी गई। आरोप है कि इसी बीच मैनेजर ने बिक्री की नकद रकम और ऑनलाइन आई 16,13,211 रुपये पार कर दिए। साथ ही पंप से जुड़े दस्तावेज लेकर 15 जुलाई को फरार हो गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार उपचार कराने के बाद प्रशांत वापस घर आ गए और पंप पहुंचे तो वहां मैनेजर नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि विपिन काफी दिनों से गायब है। 25 जुलाई को पंप मालिक व उनका जेठ आरोपी के घर गए, जहां आरोपी के भाई राजवीर व उनकी पत्नी नीतू ने उनसे अभद्रता कर मारपीट की। झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।
आरोप है कि इस पूरी घटना में विपिन, उनके पिता शंभू दयाल, भाई राजवीर, राजवीर की पत्नी नीतू शामिल हैं। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें