फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, दो मजदूर घायल

Sun, 24 Aug 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 24 एयूआरपी 09 हाईवे पर पलटी ट्राली व पड़ीं सीमेंट की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। इटावा-कानपुर हाईवे पर रविवार को एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। इससे सीमेंट लदी ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि दो मजदूर छोटू व विमल ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई, जहां से डॉक्टर ने दोनों को चिचौली रेफर तक दिया। सदर कोतवाली के गांव तुर्कीपुर स्थित सीमेंट फैक्टरी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट लेकर अजीतमल जा रही थी। ट्रॉली में 200 बोरी सीमेंट लदी थी और दो मजदूर भी सवार थे।
कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव अमिलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ऐसे में चालक भोला ने कूदकर जान बचाई। जबकि छोटू व विमल ट्रॉली के नीचे दब गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें