फफूंद (औरैया)। लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने पर पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के घर की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पिता-पुत्र अभी भी फरार हैं।
शुक्रवार की शाम फफूंद कस्बे में गश्त कर रही पुलिस ने बाइक पर सवार पिता-पुत्र को घरों में रहने की नसीहत दी तो आरोपी उनसे झगड़ पड़े। उनके घर से पुलिस टीम पर पथराव किया गया। पुलिस ने मौके से मकान में मौजूद मां-बेटी को पकड़ लिया।
आरोपी पिता और पुत्र भाग निकले। पुलिस ने राजू पुत्र रामसेवक शुक्ला, हसीन पुत्र राजू, नीलम व रोशनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।